बलरामपुर: अवैध खाद भंडारण की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर  देवेंद्र प्रधान के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नरसिंहपुर में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में डीएपी खाद का अवैध भंडारण पाए जाने पर टीम ने कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान नरसिंहपुर बसंत जायसवाल, छत्रपाल तथा कमलावती जायसवाल  के मकानों में 100-100 बोरी डीएपी खाद सहित कुल 300 बोरी खाद भंडारित पाया गया। संबंधित व्यक्तियों से खाद के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में सभी ने उक्त खाद ग्राम खुखरी निवासी खाद विक्रेता संदीप जायसवाल का होना बताया।इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर संदीप जायसवाल ने उक्त खाद अपना होना स्वीकार किया, संदीप जायसवाल के द्वारा भी खाद भंडारण एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में टीम द्वारा समस्त 300 बोरी डीएपी खाद जप्त कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान नायब तहसीलदार राजपुर नरेंद्र कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजपुर सहित राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!