

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में सुनवाई के दौरान हुए विवाद, मारपीट और हुड़दंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में एक प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद और मारपीट की गई।विवाद बढ़ते-बढ़ते कोर्ट रूम से बाहर तहसील एवं सिविल कोर्ट परिसर तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के चलते न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा अन्य मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हुई।तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाय की रिपोर्ट पर पुलिस ने पुलिस चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर में इस संबंध में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 224, 190, 191(2), 121, 132, 194(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
वाड्रफनगर पुलिस ने रात में आरोपियों की तलाश कर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. अफजल पिता इलियास 2. इलियास पिता इस्ताज 3. इलियासुद्वीन पिता जलालुद्वीन 4. अमरनाथ गहरवरिया पिता गंगाराम 5. इन्द्रास आ० स्व. इस्ताज 6. उदयनाथ गहरवरिया पिता त्रिवेणी, 7. रामसकल वर्मा पिता जवाहिर 8. चन्द्रवली गहरवरिया पिता स्व. सोबरन राम 9. दिनेश पटेल पिता रामविचार पटेल 10. मनधारी खैरा पिता हरवंशू राम खैरा सभी निवासी ग्राम परसडीहा सभी आरोपी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले और न्यायालय परिसर में अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों और आपराधिक कृत्यों के प्रति बलरामपुर पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति रहेगी।





















