
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने नए साल से पहले अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने Happy New Year ऑफर पेश किया है, जिसके तहत चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। इस ऑफर में 399 रुपये और 3,999 रुपये के रेगुलर प्लान के अलावा 15 रुपये, 25 रुपये और 50 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन प्लान भी शामिल हैं।
खास बात यह है कि ऑफर के तहत डेटा इस्तेमाल करने की डेली लिमिट नहीं रखी गई है। ऐसे में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह ऑफर फायदेमंद हो सकता है।
Jio Happy New Year Offer: इन 5 प्लान पर मिलेगा फायदा
जियो के इस ऑफर में कुल पांच रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इनमें दो रेगुलर प्लान और तीन डेटा ऐड-ऑन प्लान हैं। कंपनी के मुताबिक, पात्र यूजर्स इन प्लान के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का फायदा उठा सकेंगे।
399 रुपये वाला Jio प्लान
जियो का 399 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।Happy New Year ऑफर के तहत इस प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को JioHotstar Mobile और FanCode OTT जैसे प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही JioAI Cloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है।
3,999 रुपये वाला एनुअल प्लान
जियो का 3,999 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो पूरे साल की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। Happy New Year ऑफर के तहत इसमें भी अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा JioHotstar Mobile, FanCode OTT और JioAI Cloud पर 50GB स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
15, 25 और 50 रुपये वाले डेटा प्लान भी शामिल
जियो ने अपने छोटे डेटा ऐड-ऑन प्लान को भी इस ऑफर में शामिल किया है। इनमें 15 रुपये, 25 रुपये और 50 रुपये वाले प्लान आते हैं।
- 15 रुपये वाला प्लान:इसमें 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
- 25 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन है।
- 50 रुपये वाला प्लान: इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलेगा।
ग्राहकों के लिए क्या है खास?
जियो का Happy New Year ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ऑफर का लाभ लेने से पहले ग्राहकों को अपने प्लान की पात्रता और लागू शर्तों की जानकारी जियो की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर जरूर जांच लेनी चाहिए।










