अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा विभाग को आवंटित रंगोली प्रदर्शन के तहत राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के हॉकी खेल मैदान में 76 फीट लंबी और 76 फीट चौड़ी विशाल रंगोली का निर्माण किया गया है। रंगोली की विषय-वस्तु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है।

विशाल रंगोली को तैयार करने में दो दिनों तक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने मेहनत की। इसके निर्माण में सरगुजा जिले के विभिन्न स्थानीय शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिन्हा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयार की गई रंगोली की थीम देश के विकास और देश सेवा की भावना को प्रदर्शित करती है। विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास और रचनात्मकता के साथ इस विशाल रंगोली को आकार दिया है।महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार विशाल रंगोली का अवलोकन आम लोगों के लिए 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। नागरिक इस दौरान महाविद्यालय पहुंचकर रंगोली का अवलोकन कर सकेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!