{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र के ग्राम सोनहत में आपसी कहासुनी के बाद किराना दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी दुकान संचालिका का पति और शिकायतकर्ता का दामाद बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सोनहत निवासी मायाराम साहू (45) ने 9 अगस्त को थाना रघुनाथनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 8 अगस्त की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच उसका दामाद अनिल साहू (23), निवासी बिहारपुर, जिला सूरजपुर, का परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी दौरान आरोपी ने ग्राम सोनहत स्थित किराना दुकान में आग लगा दी। उक्त दुकान का संचालन प्रार्थी की बेटी द्वारा किया जाता है। आगजनी की घटना में दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ।घटना के बाद परिवार के स्तर पर समझौते का प्रयास किया गया था। आरोपी ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही, लेकिन बाद में राशि नहीं देने पर प्रार्थी ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर रघुनाथनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत धारा 326(छ) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर अनिल साहू पिता राम प्रसाद साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिहारपुर,जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को 10 अगस्त को माननीय न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!