

बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत 100 बिस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर में महिला की संदिग्ध मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. रमेश कुमार, जनरल सर्जन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर को जांच दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. इन्दु अवस्थी, एम.डी. पीडियाट्रिशियन, जिला चिकित्सालय बलरामपुर को सदस्य बनाया गया है।जांच कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु श्म्म मुकेश मुखर्जी, सहायक ग्रेड-3 एवं शंकर साहा, डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच दल को वस्तुस्थिति का परीक्षण कर नियमानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।





















