
बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग सेवारी हाई स्कूल के पास बाक्साइड ट्रक और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर 3 मज़दूरों की मौत हो गई। 7 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि राजपुर-कुसमी मार्ग ग्राम सेवारी हाई स्कूल के पास बीती रात्रि करीब 2 बजे बाक्साइड ट्रक और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। पिकअप में चालक सहित 11 मज़दूर प्रतापपुर क्षेत्र के सवार होकर शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। पिकअप में सवार 3 मज़दूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
7 घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया सभी की स्थिती गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मृतकों के शव को अस्पताल में रखा गया है। परिजनो के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।




















