बस्तर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्राम नकटी में 85 मकानों को तोड़े जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस भवन के सामने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर भी जलाकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य का आरोप है कि राज्य सरकार ने वर्षाकाल के बीच ग्राम नकटी के 85 परिवारों को बेघर कर अमानवीय कदम उठाया है। ग्राम नकटी में लोगों के घर तोड़कर उन्हें बेघर करना बेहद निंदनीय है। उनका आरोप है कि विधायक निवास बनाने के लिए गरीब परिवारों को उजाड़ा जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित न्याय, पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए। अन्यथा, कांग्रेस पार्टी पीसीसी के आह्वान और दिशानिर्देशों पर आंदोलन को और तेज करेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!