


बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत घोरगड़ी के फफूंदीपारा गांव में मेहमानी करने गए नानी और नातिन को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनो की मौत हो गई।
प्रभारी बीएमओ दीपक गुप्ता ने बताया कि ग्राम कोटागहना निवासी 56 वर्षीय नंदनी पति सोलह पहाड़ी कोरवा अपने 8 वर्षीय नातिन करिश्मा पहाड़ी कोरवा के साथ अपने दामाद के यहां मेहमानी करने गई थी। खाना खाकर जमीन पर दोनों सो रही थी दोनों को जहरीले सांप ने डस लिया। रात्रि करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। नानी और नातिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनो की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




















