बलरामपुर:  कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत बायपास मार्ग लंबाई 5.70 कि.मी. का निर्माण कार्य मेसर्स हर्ष कंस्ट्रक्शन कंपनी, ’अ’ वर्ग ठेकेदार, अंबिकापुर को 18 माह का समय प्रदाय करते हुए 24.09.2018 को कार्यादेश जारी किया गया, जिसकी वास्तविक कार्यपूर्णता तिथि 31.03.2026 है, जो कि फारेस्ट क्लीयरेंस एवं भूमि मुआवजा के कारण विलंब रहा। कार्यपूर्णता के 03 माह बाद कि.मी. 4/6 में कुछ पैच क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे संबंधित ठेकेदार द्वारा परफॉर्मेंस गारंटी के तहत् मरम्मत करते हुए अनुबंधक द्वारा तत्काल सुधार कार्य कर लिया गया है। वर्तमान में बारिश होने एवं बिटुमिन की अनुपलब्धता के कारण सिमेंट कांक्रीट मिक्स से पैच वर्क कराया गया है, जिससे कि आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहा है। बारिश समाप्ति पश्चात् सीमेंट कांक्रीट पेच के ऊपर बिटुमिनस कांक्रीट से अनुबंधक द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। आज तक की स्थिति में मार्ग की स्थिति ठीक तथा परफॉर्मेंस गारंटी के अधीन है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!