अंबिकापुर: सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रनपुर खुर्द निवासी मो. जफर शाह रनपुर खुर्द पानी टंकी के पास गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान जफर शाह (42 वर्ष), पिता नूर मोहम्मद, निवासी रनपुर खुर्द परसा, थाना कोतवाली अंबिकापुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास रखे सफेद रंग के झोले की तलाशी ली, जिसमें से 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 809/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली के निरीक्षक सुमेश सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश नेताम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, महिला आरक्षक पूनम पैकरा, आरक्षक विवेक राय और नितिन सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!