{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर:  बलरामपुर जिले के चौकी बरियों पुलिस ने ग्राम खुखरी के रखैतपारा में गांजा की अवैध खेती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे वाली बाड़ी से गांजा के 112 पौधे बरामद किए हैं। जब्त पौधों का वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में पुलिस, राजस्व और वन विभाग के बीच संयुक्त समन्वय के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम खुखरी के हल्का पटवारी ने चौकी बरियों प्रभारी को सूचना दी कि रखैतपारा निवासी कबीर साय टेकाम ने अपने कब्जे की भूमि में सब्जी की फसल के बीच गांजा के पौधे लगाए हैं।सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां कबीर साय टेकाम घर के बाहर मिला। पूछताछ में पुलिस के अनुसार उसने अपने घर की बाड़ी में सब्जियों के बीच गांजा के पौधे लगाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने बाड़ी की विधिवत तलाशी ली।तलाशी के दौरान सब्जी की फसल के बीच गांजा के छोटे-बड़े पौधे बरामद हुए। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पौधों की गिनती कर पंचनामा तैयार किया। कुल 112 पौधों का वजन करीब 36 किलो 300 ग्राम पाया गया, जिन्हें करीब 3 लाख 50 हजार रुपए कीमत का बताया गया है।

मामले में आरोपी कबीर साय टेकाम पिता जट्टू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम खुखरी रखैतपारा, चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के खिलाफ अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)C और 8(B) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!