

Pendra Minor Student Rape Case: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-PGM) में शिक्षक द्वारा छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। यहां के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ने शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने शिक्षक पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आरोपी शिक्षक अमित शर्मा मप्र के सतना का रहने वाला है। पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
रेप के बाद दवाई खिलाई
जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा पर पीड़ित छात्रा के परिजन ने रेप का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि रेप के बाद शिक्षक ने छात्रा को कोई दवाई भी खिलाई।
किडनैपिंग का भी केस
पुलिस ने अपहरण की धारा लगाकर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ने की बात कही जा रही है। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शिक्षक का अभी तक पता नहीं चला है।











