

दिल्ली : लेह से दिल्ली जा रही IndiGo की फ्लाइट में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब दो यात्रियों के बीच सामान रखने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते तीखे झगड़े में बदल गई, जिससे पूरी फ्लाइट का माहौल प्रभावित हो गया।
टेक ऑफ में 45 मिनट की देरी, उड़ान से पहले ही बिगड़ा माहौल
फ्लाइट संख्या 6E2004 को शाम करीब 7:45 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झगड़े के चलते टेक ऑफ करीब 45 मिनट तक टालना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक यात्री लगेज बॉक्स में सामान रख रहा था, तभी दूसरे यात्री के साथ विवाद शुरू हो गया, जो बाद में बढ़ता चला गया।
एयरलाइन का सख्त कदम, दोनों यात्रियों को ‘अनियंत्रित सूची’ में डाला गया
घटना के बाद एयरलाइन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों यात्रियों को ‘अनियंत्रित यात्रियों’ की सूची में डाल दिया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
सुरक्षा और अनुशासन पर एयरलाइंस की सख्ती, ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई
एयरलाइंस कंपनियां अब फ्लाइट के अंदर अनुशासन और सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं। किसी भी तरह के विवाद या अनुशासनहीनता पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है, ताकि अन्य यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

































