
अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरगुजा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड दिलाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यातायात शाखा की टीम चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DY 9423 के चालक अनूप खाखा (26 वर्ष), निवासी दरिमा रोड अंबिकापुर को रोककर जांच की। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।वहीं, दूसरे मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 EB 5443 के चालक अंश राजवाड़े (23 वर्ष), निवासी अड़ची को भी जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।दोनों चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां माननीय न्यायालय ने दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस तरह दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।इस पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।











