{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: होली क्रॉस महाविद्यालय परिवार द्वारा शनिवार, 12 सितंबर 2026 को होली क्रॉस फीस्ट डे का पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संदेश रहा कि क्रूस अंत का प्रतीक नहीं, बल्कि अनंत जीवन की यात्रा का परिचायक है। यह प्रेम, दया, सेवा और क्षमा का संदेश देता है। फीस्ट डे के अवसर पर छात्राओं ने सेवा और त्याग की प्रतीक सिस्टर्स एवं शिक्षकों का पुष्पहार और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ ने फीस्ट डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेम, दया और क्षमा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नारी सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, कव्वाली सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। शिक्षकों एवं अशैक्षणिक स्टाफ के संयुक्त प्रयास से प्रस्तुत नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया।

महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ.  मंजू टोप्पो ने महाविद्यालय परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और प्रगति के साथ देश एवं पूरे विश्व में शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना गुहा ने सिस्टर्स को सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने मंच संचालन से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उनकी शानदार प्रस्तुति और आयोजन में सहभागिता की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ, उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो के साथ सिस्टर शीला, सिस्टर दिव्या, सिस्टर जेसिल, सिस्टर जेम्मा सहित अन्य सिस्टर्स एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!