अंबिकापुर/बलरामपुर। अंबिकापुर से रामानुजगंज तक एनएच 343  टू-लेन सड़क निर्माण के लिए पिछले साल ही 596.94 करोड़ रुपए की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है। पूरे प्रोजेक्ट को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। इसमें अंबिकापुर से रजपुरीखुर्द पाड़ी तक 49 किमी सड़क बनेगी, जिस पर 397.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं बलरामपुर बड़कीमहरी से रामानुजगंज तक 29.43 किमी सड़क की लागत 199.5 करोड़ रुपए है। नई टू-लेन सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी।

सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा पेटी पर पेटी कांट्रेक्टरो को सड़क, नाली, पुल, पुलिया का निर्माण कार्य दे दिया है। बरियों पुलिस चौकी से बघिमा मंदिर तक सड़क पर मिट्टी का छिड़काव किया गया है। बारिश होने के बाद सड़क पर स्कूली बच्चे एवं बाइक चालकों को चलना मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आए दिन  दुर्घटनाएं हो रही है।

समाचार प्रकाशित के बाद नव नियुक्त कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए आमजन की आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एनएच के एसडीओ निखिल लकड़ा ने कल शाम 6:11 बजे 1 हाइवा ट्रक से डब्ल्यूएमएम का कार्य कराया था। आज सड़क की स्थिति पिछले जैसा ही बना हुआ है। एनएच विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इतने लापरवाह हो चुके है मौके पर निरीक्षण करने नही पहुंचते, आमजन परेशान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!