{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक विक्रेता और उसके सप्लायर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलरामपुर जिले के कुसमी निवासी अविनाश पैकरा अंबिकापुर के शांतिपारा स्थित किराए के मकान में रहकर नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अविनाश बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।तलाशी में उसके पास से 15 नग Rexogesic Injection और 15 नग Avil Injectionबरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीले इंजेक्शन रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के अनपारा निवासी अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू से खरीदकर लाता था।आरोपी की निशानदेही पर 31 जुलाई को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बलरामपुर जिले के विमलापुर जंगल में दबिश देकर अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 नग Rexogesic Injection और 50 नग Avil Injectionबरामद किए गए।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि "ऑपरेशन क्लीनके तहत यह महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के अधिकांश नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं के जेल जाने के बाद कुछ तस्कर अब बलरामपुर और सूरजपुर से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई कर रहे हैं, जिन पर आबकारी विभाग की कड़ी नजर है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!