अंबिकापुर:  सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्व से लंबित दोषमुक्ति (एक्विटल) प्रकरणों की समीक्षा के लिए जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारियों और लोक अभियोजकों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, दोषमुक्ति के कारणों का विश्लेषण तथा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित सेशन ट्रायल मामलों की शीघ्र समीक्षा कर नियमानुसार रिपोर्ट जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही मामलों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि जिन कारणों से आरोपियों को दोषमुक्ति मिल रही है, उनकी गहन समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाए ताकि न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी को तकनीकी त्रुटियों का लाभ न मिल सके और दोषसिद्धि के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो।

बैठक में उप संचालक अभियोजन राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक अभियोजन अधिकारी अल्बर्ट टोप्पो, नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक गौरांगो सिंह, नरेंद्र पाण्डेय (जीपी), विवेक शुक्ला (एसजीपी), रीडर अमित पाण्डेय सहित पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!