Delhi Traffic Alert: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ सकता है। कुछ मार्गों पर जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

इन इलाकों में सतर्क रहें वाहन चालक

पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पटेल चौक और कनॉट प्लेस सहित 20 से अधिक स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने दी जरूरी सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। घर से निकलने से पहले यातायात की ताजा जानकारी लेना भी जरूरी है।पुलिस के अनुसार, सभी चिन्हित सड़कों पर यातायात बंद होना जरूरी नहीं है। मौके के हालात के आधार पर व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार करने की सलाह दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!