

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम वाले दिन जनसुराज पार्टी के लिए 14 नवंबर बेहद दुखद साबित हुआ। एक ओर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर तरारी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, चन्द्रशेखर सिंह को 31 अक्टूबर को पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार ना होने के कारण वे उपचाररत थे। इसी बीच, मतगणना के दौरान उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।
चुनाव परिणामों में चन्द्रशेखर सिंह को 2271 वोटमिले, लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर पाए। तरारी सीट से BJP के विशाल प्रशांत विजयी हुए।
जनसुराज पार्टी के लिए यह दिन दोहरी क्षति लेकर आया चुनाव में हार और अपने सक्रिय, संघर्षशील उम्मीदवार के निधन का गहरा सदमा। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने चन्द्रशेखर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।






















