ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के साथ लाल सागर में हूतियों के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल बढ़ा दी है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला, जहां ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। इसके बावजूद भारत में आम लोगों को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि 24 जुलाई को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

100 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, कंपनियों पर बढ़ा दबाव

गुरुवार को ब्रेंट क्रूड में एक ही दिन में 6.62 डॉलर प्रति बैरल की तेजी दर्ज की गई और यह 100 डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह कारोबार के दौरान इसकी कीमत बढ़कर 100.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 92.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया।ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी होती है तो तेल विपणन कंपनियों पर प्रति लीटर लगभग 6 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे ताजा दरें जारी कर दीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में आज के दाम इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर
  • अयोध्या: पेट्रोल 102.40 रुपये, डीजल 99.27 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये, डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये, डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर

एलपीजी सिलेंडर के दाम भी रहे स्थिर

घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • दिल्ली: घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये
  • लखनऊ: घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3052.50 रुपये
  • पटना: घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3227 रुपये
  • रांची: घरेलू सिलेंडर 999.50 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3131 रुपये

सीएनजी उपभोक्ताओं को भी मिली राहत

सीएनजी की कीमतों में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख शहरों में मौजूदा दरें इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली एनसीआर: 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा: 91.70 रुपये
  • गाजियाबाद: 91.70 रुपये
  • मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली: 91.58 रुपये
  • गुरुग्राम: 88.12 रुपये
  • रेवाड़ी: 87.70 रुपये
  • करनाल: 87.43 रुपये
  • कैथल: 88.43 रुपये
  • कानपुर: 94.42 रुपये
  • हमीरपुर और फतेहपुर: 94.42 रुपये
  • अजमेर, पाली और राजसमंद: 92.44 रुपये
  • महोबा, बांदा और चित्रकूट: 89.42 रुपये
  • हापुड़: 92.70 रुपये प्रति किलोग्राम

आने वाले दिनों पर रहेगी नजर

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। यदि यह तेजी लंबे समय तक जारी रहती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल 24 जुलाई को देशभर में ईंधन की कीमतें स्थिर रहने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!