बलरामपुर: जिले में कोविड-19 के संक्रमण तथा वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. मार्गदर्शन में आज 10 सितम्बर को जिले में सघन टीकाकरण अभियान 4.0 चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है।

इस अभियान में दूसरा एवं प्रीकॉशन डोज लगाया जायेगा। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे सभी नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है टीकाकरण करवा कर आप अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित कर पूर्ण रूप से स्वस्थ बलरामपुर की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!