

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को ग्राम राधानगर में जमीन विवाद को लेकर जय करण सिंह जगते और उसके चचेरे भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बृजमोहन जगते (26) और हरिमोहन जगते (23) ने रास्ते में जय करण सिंह को रोककर जमीन विवाद को लेकर बहस की। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।











