

बलरामपुर: सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर आयोजित काउंसलिंग को निरस्त कर दिया गया है।
उक्त संबंध में जिले से काउंसिलिंग के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को सूचित किया जाता है कि शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद काउंसलिंग की नई तिथि एवं प्रक्रिया की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।









