रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले से कांग्रेस के चर्चित विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत खराब हो गई है। अचानक तबीयत खराब होने के बाद रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते शनिवार की देर रात उनको अचानक चक्कर आ गया। सीएम हाउस में बाकी विधायकों के साथ आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बृहस्पति सिंह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही निकले थे। तभी घबराहट और चक्कर आने की शिकायत उन्होंने की. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

बृहस्पत सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने की वजह से उन्हें चक्कर आया। फिलहाल उनकी स्थिति अच्छी है। खतरे की कोई बात नहीं है। विधायक बृहस्पत सिंह ने अपने समर्थकों से धैर्य रखने कहा है। अस्पताल में इलाज जारी है।तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।हालांकि अचानक चक्कर आने से उनके समर्थक हैरान हो गए थे। बृहस्पत सरगुजा संभाग के रामानुगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!