मध्य प्रदेश : राज्यसभा सीट के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी को समर्थन देने का ऐलान किया है।राजकुमार लोहानी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के समय कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कौन हैं राजकुमार लोहानी?

भोपाल निवासी राजकुमार लोहानी का जन्म वर्ष 1959 में पुराने भोपाल में हुआ था। उन्होंने हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव नहीं रहा है और वे सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हैं।लोहानी ने राज्यसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के समर्थन के बाद उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!