

अंबिकापुर: अंबिकापुर में कांग्रेस के नेताओं ने अफीम की खेती के खिलाफ में जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनके संरक्षण में ही अफीम की खेती प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में की जा रही है पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेम साई सिंह प्रदर्शन के दौरान कहा कि अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करें वरना कांग्रेस गांधीवादी तरीके से आने वाले दिनों में और भी विराट स्तर पर प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।





















