{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और अमानवीय अत्याचार करने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल पहुंचाने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से लगे ग्राम भिठीकला निवासी हीराबाई (23) के साथ गुरुवार दोपहर उसके पति प्रदीप अगरिया ने कथित रूप से जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बाइक से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा।अस्पताल में पति ने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल परिसर से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर करीब 16 चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है।

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून के निशान मिले। घर के सामानों पर भी खून के छींटे पाए गए हैं। पुलिस को महिला को घसीटकर बाहर ले जाने के संकेत भी मिले हैं।
घटना के समय घर में मौजूद दंपति की 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। बच्ची ने बताया कि घटना के दौरान वह डरी-सहमी हुई थी।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!