बलरामपुर: जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्राम चम्पापुर पहुंचकर निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने चम्पापुर सरपंच एवं सचिव से निर्माणधीन आवासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवास योजना के हितग्राहियांे से आत्मीय चर्चा कर आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने हितग्राहियों से पूछा कि आवास निर्माण में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए कहा कि मानसून आने में अब अधिक समय नहीं बचा है, इसलिए आवास की ढलाई सहित शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करा लें। बारिश शुरू होने के बाद निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है और काम अधूरा रह जाने से अनावश्यक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

उन्होंने हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शासन ने पक्का घर उपलब्ध कराने का अवसर दिया है, इसका लाभ लेकर अपने सपनों के आशियाने को जल्द से जल्द पूरा करें। आवास पूर्ण होने से आगामी बारिश के मौसम में परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास का लाभ मिलेगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन आवासों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं, जिससे सभी आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सकें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रही।

उल्लखेनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन बेहतर हो रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!