

बलरामपुर: राज्य शासन के द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में भी कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 1 मई 2026 से जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैकलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने अभियान के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिसके अंतर्गत सुशासन तिहार के लिए जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री रामेश्वर नाथ पाण्डेय को कुसमी एवं शंकरगढ़ तथा अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता को बलरामपुर एवं राजपुर क्षेत्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुभाग अंतर्गत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्त
कलेक्टर श्री कटारा ने अनुभाग स्तर पर भी नोडल एवं सहायक नोडल की नियुक्ति की है। जिसके अंतर्गत बलरामपुर के लिए अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक गुप्ता को नोडल अधिकारी व जनपद सीईओ दीपराज कांत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार राजपुर के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देवेन्द्र प्रधान को नोडल एवं जनपद सीईओ संजय दुबे को सहायक नोडल अधिकारी, कुसमी एवं शंकरगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी अनमोल विवेक टोप्पो को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ अभिषेक पाण्डेय को कुसमी तथा वेद प्रकाश पाण्डेय को शंकगढ़ के लिए सहायक नोडल अधिकारी, वाड्रफनगर के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी नीरनिधि नन्देहा को नोडल व जनपद सीईओ मो. निजामुद्दीन को सहायक नोडल अधिकारी तथा रामानुजगंज के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम को नोडल अधिकारी व जनपद सीईओ रणवीर साय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

































