{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: जिले में कृषकों को कम वर्षा की स्थिति में खेती के सुरक्षित और वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण में कृषक सूचना रथ को हरी झंडी दिखाकर कृषि आकस्मिक कार्ययोजना और विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

वर्तमान खरीफ मौसम में सामान्य से कम वर्षा एवं अल-नीनो के संभावित प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों को वैकल्पिक एवं कम पानी वाली खरीफ फसलों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत रवाना किया गया यह कृषक सूचना रथ जिले के चार तहसीलों चांदो, चलगली, रघुनाथनगर और राजपुर के विभिन्न ग्रामों और हाट-बाजारों में भ्रमण करेगा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा गांवों में कृषि चौपाल लगाकर किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चारों तहसीलों के प्रत्येक हाट-बाजार एवं ग्रामों में पहुंचकर अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचकर उन्हें वर्तमान मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे, जिससे कम वर्षा की स्थिति में भी उन्हें बेहतर फसल उत्पादन और अधिकतम आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इन चौपालों और कृषक सूचना रथ के माध्यम से किसानों को कम वर्षा की स्थिति में उपयुक्त फसल का चयन करने, मक्का सहित अन्य वैकल्पिक व कम पानी वाली खरीफ फसलों की खेती करने की सलाह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, नमी संरक्षण, उचित जल प्रबंधन, कृषक समृद्धि योजना, कम अवधि वाली फसलों और फसल विविधीकरण के संबंध में भी विस्तार से जागरूक किया जाएगा। साथ ही, मौके पर किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!