अम्बिकापुर: कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक एवं  लाईवलीहुड कॉलेज, अम्बिकापुर का निरीक्षण कर आगामी NEET PG  परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने परीक्षा आयोजन के लिए निर्धारित 2 कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। इन दोनों लैब में कुल 40 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम, परीक्षा कक्ष की व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए CCTV कैमरों का भी अवलोकन किया तथा परीक्षा के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं पुरुष शौचालयों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा के दौरान नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष फ्रिस्किंग एरिया, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्र परिसर की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा आवश्यक यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

कलेक्टर  अजीत वसंत ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा, CCTV निगरानी, स्वच्छता, शौचालयों की नियमित सफाई, यातायात प्रबंधन एवं परीक्षार्थियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रहें तथा परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इसी कड़ी में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में भी नीट परीक्षा का दूसरा परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया , जिसका निरीक्षण कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा किया गया, शासकीय पॉलिटेक्निक अंबिकापुर में दो कक्ष में कुल 26 नीट के परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित है।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  राम सिंह ठाकुर,सहायक संचालक  ललित कुमार पटेल, प्राचार्य गिरीश गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी  अकरम खान सहित पॉलिटेक्निक एवं  लाईवलीहुड कॉलेज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!