छत्तीसगढ़/धमतरी।छत्तीसगढ़ के ग्राम देवपुर तहसील नगरी जिला धमतरी निवासी शशिकांत भरत ने "संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज़" से चर्चा के दौरान कहा कि 10 साल से बीमार है, इलाज कराने के लिए पैसा नही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पांच बार गुहार लगाने जा चुका है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इच्छा मृत्यु की मांग की है, देखिए वीडियो।

शशिकांत भरत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  अगर आप जिस हॉस्पिटल में मेरा इलाज है वहां ले जाकर मेरा इलाज व सीबीआई जांच नहीं करवा सकते तो मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दे। बीमार पीड़ित ने कहा कि बहुत दर्दनाक जिंदगी जी रहा हूं। अगर मेरा हाथ पैर थोड़ा सा भी काम करता है तो मैं बहुत पहले की आत्महत्या कर चुका होता 10 साल से खुन के आंसू रो रहा हूं बिस्तर में पड़े-पड़े और मेरा गुनहगार खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहा है।

शशिकांत भरत कहा कि पेसे से मैं एक विद्यार्थी हूं मैं धमतरी भटगांव आईटीआई में कंप्यूटर प्रशिक्षण की पढ़ाई कर रहा था 11 नवंबर 2016 को जेठोनी त्योहार की छुट्टी हुआ जिसमें मैं अपने गांव ग्राम देवपुरा रहा था रास्ते में दुकली (गचकन्हार ) गांव पड़ता है वहां पर मुझे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारकर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना के कुछ क्षण पश्चात मेरी मुलाकात दुकली थाना के पुलिस वालों से हुआ था इन लोग रास्ते में जेठोनी त्योहार के उपलक्ष में गाड़ियों को चेक कर रहे थे उसके 40 दिन पहले अक्टूबर महीना में नवरात्रि के समय जब मगर लोड (मेघा ) की ओर से आ रहा था तो रास्ते में दुकली थाना पड़ता है मेरे मोटरसाइकिल में सामने का लाइट नहीं होने के कारण मुझे पकड़ कर पुलिस थाना ले गई मेरे पिता थाना में जाकर निवेदन किया तब जाकर मुझे छोड़ा और मेरे मोटरसाइकिल जब्त कर रखे थे और मेरा अभी का घटना भी दूकली थाना के अंतर्गत आता है तो दुकली थाना के पुलिस वाले मेरे घर में आए थे और इतना कमजोर तरीके से मेरे इस केस को समझाया कि मेरे माता-पिता को केस मजबूरन वापस लेना पड़ा मुझे 100 प्रतिशत आशंका दूकली थाना के पुलिस वालों के ऊपर है।

इसलिए पुलिस-पुलिस को बचा लेगी करके सीबीआई जांच और इलाज के मांग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गया था वह किसी कारणवश जीत हासिल नही कर पाए। इसके बाद  छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास पांच बार गया एक बार सुशासन त्योहार  के तहत धमतरी में आए थे तो काउंटर में बैठकर इंतजार कर रहा था वह डायरेक्ट मंच में चले गए और अमित शाह रायपुर में आए हैं यह कहकर मंच से ही रायपुर रवाना हो गए। काउंटर में बैठकर इंतजार करता रह गया फिर इकसे बाद चार बार मुख्यमंत्री भवन गया मुख्यमंत्री के पुलिस गार्ड को बहुत निवेदन करने के बावजूद भी अंदर प्रवेश करने नहीं दिए। कलेक्टर अविनाश मिश्रा, विधायक अंबिका मरकाम और छत्तीसगढ़ के सभी आम नागरिकों से निवेदन किया है कि इलाज और सीबीआई की जांच कराने में मदद करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!