

दिल्ली : शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।
दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए कथित लाठीचार्ज के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने हेल्थ मिनिस्टर जे.पी. नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की. सौरव दास ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सुबह 11:52 बजे वह और आशुतोष रांका, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुबह सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया था और अब आगे की चर्चा के लिए यह मुलाकात होने जा रही है.अपने मैसेज में सौरव दास ने कहा कि उनकी पार्टी की मांगें पूरी तरह स्पष्ट हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए हैं और वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे. पोस्ट में उन्होंने लिखा युवा भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं. हम जीतेंगे.











