नई दिल्ली: दिल्ली में ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले दो चीनी ऐप्स अब बंद होंगे। केंद्र सरकार ने BAT-BMS, Epoch-i-ion और Lossigy ऐप्स नाम के इन ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दे दिया है।सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐसे तीन ऐप के बारे में पता चला था और उन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। आईटी सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने जोर देकर कहा कि ऐप स्टोर को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को उनके सामने उठाएगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि नुकसान पहुंचाने वाले ऐप उपलब्ध न हों

आईटी सेक्रेटरी ने की पुष्टि

इस मामले में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कृष्णन ने कहा, “यह सच है… कुछ ऐप हैं जिनके बारे में हमें कल पता चला और उन दोनों को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।” उन्होंने यह पुष्टि सीआईआई साइबर सिक्योरिटी समिट के दौरान की।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला गुरुवार को तब चर्चा में आया जब ऐसी खबरें सामने आईं कि चीनी स्मार्टफोन ऐप BAT-BMS से जुड़े रिमोट शटडाउन फीचर के जरिए कुछ ई-रिक्शा को दूर से ही रोका जा रहा था।इन वीडियो ने इंटरनेट से जुड़े ऐसे व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम से साइबर सिक्योरिटी को होने वाले खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!