रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 20 नवंबर को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की विशेष सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें रायपुर से दिल्ली रवाना होने से लेकर विभिन्न आयोजनों और रात्रि विश्राम तक का पूरा विवरण शामिल है।

दोपहर में रायपुर से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1861 के जरिए नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का विमान दोपहर 3:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नई दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद वे 3:40 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 4:10 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। यहां उनका कुछ समय आरक्षित रखा गया है।

भारत मंडपम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन से भारत मंडपम के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे वे भारत मंडपम के एम्फी थिएटर-1 पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 7:50 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में सहभागिता करेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

रात में गुरुग्राम जाने का भी कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 7:50 बजे भारत मंडपम से रवाना होकर 8:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। यहां रात 9 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद रात 9 बजे वे गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात 9:30 बजे एम्बियंस गोल्फ ड्राइव स्थित सैयारा-द लिविंग रूम पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे गुरुग्राम से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात 11 बजे उनके छत्तीसगढ़ सदन पहुंचने का कार्यक्रम है। दिल्ली प्रवास के दौरान उनका रात्रि विश्राम भी छत्तीसगढ़ सदन में ही निर्धारित किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!