

सूरजपुर: जिले में ग्रामीण सड़कों के विस्तार को लेकर बड़ी पहल के तहत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेस-4) के अंतर्गत 76 सड़कों का भूमिपूजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर भूमिपूजन करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत जिले में कुल 76 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 314.64 किलोमीटर तथा कुल लागत 27,362.31 लाख रुपये है। यह परियोजना जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।विधानसभा भटगांव अंतर्गत विकासखंड भैयाथान में 7 सड़कों (21.30 किमी) के लिए 1718.84 लाख रुपये तथा विकासखंड ओड़गी में 26 सड़कों (138.33 किमी) के लिए 12,583.84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार प्रतापपुर विधानसभा के विकासखंड प्रतापपुर में 23 सड़कों (85.04 किमी) के लिए 7559.89 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
विधानसभा प्रेमनगर अंतर्गत विकासखंड रामानुजनगर में 8 सड़कों (24.47 किमी) के लिए 1859.93 लाख रुपये, विकासखंड प्रेमनगर में 10 सड़कों (40.88 किमी) के लिए 3176.73 लाख रुपये तथा विकासखंड सूरजपुर में 2 सड़कों (4.62 किमी) के लिए 463.08 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।इन सड़कों के निर्माण से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
































