छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में 10 नए संक्रमित सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। इसके साथ ही उपचाररत मरीजों यानी एक्टिव केस की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है।राजधानी रायपुर में भी नए मामलों की पुष्टि हुई है। यहां तीन नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई। रायपुर में एक्टिव केस भी छह से बढ़कर नौ हो गए हैं।

दुर्ग में भी बढ़ा संक्रमण का आंकड़ा

दुर्ग जिले में तीन नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सात से बढ़कर 10 हो गई है। यहां उपचाररत मरीजों का आंकड़ा भी दो से बढ़कर पांच हो गया है।इसके अलावा संक्रमण अब उन जिलों तक भी पहुंचता दिखाई दे रहा है, जहां पहले H1N1 के मामले सामने नहीं आए थे। बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

इन जिलों में भी मरीजों का चल रहा इलाज

धमतरी में अब तक सात संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें चार मरीज एक्टिव हैं। कोरबा में कुल पांच मरीज सामने आए हैं और इनमें एक का उपचार जारी है। बेमेतरा में तीन संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मरीज फिलहाल उपचाररत है।प्रदेश में नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी जोर बढ़ गया है।

केंद्रीय जेल से जुड़े अधिकारी भी संक्रमित

रायपुर केंद्रीय जेल से जुड़े एक अधिकारी में भी H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार अधिकारी अपने परिवार के साथ कांकेर गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बुखार, सर्दी के साथ सांस लेने में परेशानी हुई। जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

परिवार के सदस्यों की हुई कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारी के परिवार के सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली है। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों के स्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है।प्रदेश में लगातार नए H1N1 मामलों के सामने आने के बीच बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!