Charminar Express Fire: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में आलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस में आग लग गई. आग ट्रेन के S5 कोच में लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया गया और सभी जरूरी कदम उठाए गए. रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल, आग किन वजहों से लगी. अभी यह साफ नहीं हो पाया है. रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गए हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग ट्रेन के S5 कोच में लगी. आग की लपटें देखते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई. लोग अपना-अपना सामान लेकर भागते नजर आए. ट्रेन में जब आग लगी, उस दौरान ट्रेन चल रही थी, लेकिन यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा लिया. इस दौरान कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही कूदते नजर आए. फिलहाल, किसी के भी घायल होने या बड़े नुकसान की संभावना नहीं है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. आग किन वजहों से लगी. अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से या किसी तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी होगी. हालांकि यह तो जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा. गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

फिलहाल, अभी तक रेलवे की तरफ से इस घटना पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया था, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत ही यातायात को फिर से चालू करवाया. रेलवे विभाग ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद ही आग लगने की वजहों का पता लग पाएगा.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!