रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) कक्षा 10, 12 के 2024 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि बोर्ड मई 2024 में किसी समय परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – results.cg.nic.in (cgbse.nic.in) और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम की तारीख और समय के संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है।  पिछले साल, सीजीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम और कक्षा 10 का परिणाम 10 मई, 2023 को घोषित किया गया था।

अधिकारिक तौर पर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) ने अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा 2024 की परीक्षाओं के परिणामों की तारीख घोषित नहीं की है।हालांकि, कुछ संकेतों से पता चलता है कि परिणाम 8 मई 2024 में जारी किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अंकसूची बनाने का कार्य भी हो गया है। छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद, बोर्ड परिणाम 8 मई 2024 को जारी कर सकता है।

इस साल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी। इस साल, 4 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट में भाग लिया था और लगभग 3 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

जानिए ऐसे चेक करे रिजल्ट

सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – results.cg.nic.in (cgbse.nic.in) या results.cg.nic.in पर जाएं।
‘CGBSE 10th/12th Result 2024’ के लिंक पर क्लिक करें (लिंक घोषणा पर उपलब्ध होगा)।
लॉगिन विंडो में, अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें.
आपका सीजी कक्षा 10/12 रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!