CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां एक ओर लोगों को ठंड से राहत मिली है. तो दुसरी तरफ दिन में गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, जिससे लोगों को परेशानी हो. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा, जिससे बारिश का कोई खतरा नहीं है. पूरे प्रदेश में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और दिन में हल्की गर्मी के साथ रात में ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा. राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है, दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!