कांकेर: कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताड़ोकी थाना क्षेत्र में SSB और DRG के जवानों ने कोसरोंडा के पास रेलवे ब्रिज के नीचे से IED बरामद की है। इसे मौके पर ही ब्लास्ट कर जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने इसकी पुष्टि की है।SSB और DRG के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

दरअसल एसएसबी कैंप से जवानों की टुकड़ी रेलवे ट्रैक निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी। इसी दौरान जवानों को सूचना मिली कि नक्सलियों ने कोसरोंडा के पास रेलवे ब्रिज के नीचे IED प्लांट कर रखा है। जवानों ने बारीकी से ब्रिज के नीचे सर्चिग की और बम को बरामद कर लिया। इसे सावधानी से बाहर निकालकर ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!