{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

महासमुंद: महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती ने पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव के रूप में हुई है। वहीं युवती नाबालिग बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!