

बिलासपुर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी बिलासपुर में अनोखे अंदाज में मनाई गई। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने शहर में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस अनोखे आयोजन ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
कमल सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और सौरभ सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर सराफा के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ महीने से पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास और विकास की जीत है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए जीत की खुशी साझा की। शहर में हुए इस अलग अंदाज के जश्न की चर्चा पूरे दिन होती रही।































