रायपुर: राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू ने आठ तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें उप तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ के तहसीलदार खोमन लाल धु्रव, एवं सहायक तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा के तहसीलदार मोहन साहू, भटगांव की तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला के तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ के तहसीलदार कमलेश सिदार तथा सरिया की तहसीलदार कोमल साहू शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!