छत्तीसगढ़ : के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। सिहावा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 127 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे।

वाहन चेकिंग के दौरान खुला राज, 62 पैकेट गांजा बरामद

20 अप्रैल की शाम सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की कार संदिग्ध लगी, जिसका नंबर MH10 DQ 4294 है।डिप्टी रेंजर ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो कार की डिक्की से भूरे रंग के टेप में पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुए। इसके बाद तुरंत सिहावा थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

127 किलो गांजा, कीमत 63 लाख से अधिक

गवाहों की मौजूदगी में जब्त गांजे का वजन किया गया, जो कुल 127.09 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 63 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है।इसके अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन, दो मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की गई। कुल मिलाकर जब्त संपत्ति की कीमत करीब 72 लाख 71 हजार रुपये आंकी गई है।

दो महाराष्ट्र निवासी आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहला आरोपी संदीप विष्णु खोत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सांगली महाराष्ट्र दूसरा आरोपी स्वप्नील मुलिक, उम्र 31 वर्ष, निवासी सांगली महाराष्ट्र दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नशे के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान

Sihawa Police Station और वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।धमतरी पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!