महासमुंद: महासमुंद जिले के सिंघोडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ओडिशा से महासमुंद के रास्ते मध्यप्रदेश गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी के पास से एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। सिंघोडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्यवाई की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के सोनपुर से गांजा की एक बड़ी खेप सफेद रंग की कार से महासमुंद होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर सिंघोडा पुलिस व साइबर टीम को अर्लट किया गया और सभी प्वाइंट पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बरगढ ओडिशा की ओर से एक सफेद कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 6919 को टेमरीनाका पर रोका गया। पुलिस को देख कार में बैठा व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकडा। श्री सिंह ने बताया कि पकडे गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम बहरौल थाना कोटी जिला सतना मध्यप्रदेश निवासी विनोद सिंह(23) बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की से चार नग प्लास्टिक बोरी बरामद किया। प्रत्येक बोरी में 25-25 किलो कुल 100 किलो गांजा जिसकी कीमत 50 लाख रूपये को पकडा गय। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सोनपुर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले रहा था। पुलिस ने गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त 6 लाख का वाहन भी जब्त किया है।

अब तक साढे 17 करोड़ का गांजा बरामद

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक गांजा तस्करी के 92 प्रकरणों में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । इनके पास से कुल 17 करोड़ 50 लाख रूपये का 6 हजार 704 किलो गांजा और 3 करोड़ कीमत के कुल 74 वाहन जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी पर लगातार जिला पुलिस की कार्यवाई चल रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी आकाशराव, डीएसपी मंजुलता बाज एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी,थाना प्रभारी सिंघोडा सुखलाल भोई मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!