कोरबा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का उनके गृह ग्राम विधानसभा क्षेत्र मनेद्रगढ़ में प्रथम नगर आगमन पर शनिवार को विधानसभा पाली तानाखार क्षेत्र के ग्राम कोरबी बस स्टैंड चौक पर स्वागत किया।

भाजपा के जिला मंत्री संतोष जायसवाल एवं चोटिया मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम के नेतृत्व में राकेश जायसवाल, राजू मरावी सरपंच कोरबी,सुशील जायसवाल, राजेश जायसवाल, संत कुमार जायसवाल, रविंद्र बाजपेयी , रामदत्त पांडे, पुरुषोत्तम जायसवाल,संजय जायसवाल,मुरारी लाल जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल, सिराजुल हक ,मिथुन राजपूत, प्रमोद गुप्ता,मनीष साहू ,राजेंद्र आंडिल्य, आनंद मोहन भारद्वाज सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के द्वारा उनका फूल मालाओं , आतिशबाजी, बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री श्री जायसवाल गृहग्राम रतनपुर जिला कोरिया रवाना हुए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!