महासमुंद:  महासमुंद के कोतवाली पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वालों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गांजे की तस्करी करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से 2 क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ 7 लाख 45 हजार बताई जा रही है। इसके साथ ही 2 लग्जरी कार 3 मोबाइल भी तस्करों से जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में महासमुंद के कोतवाली पुलिस ने 165 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम तुषार हरीश पंचारिया और पवन बाबूलाल पांडेय है। दोनों आरोपी अमरावती महाराष्ट्र के निवासी है। वहीं दूसरे मामले में महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास 50किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम वीरेंद्र सिंह है जो रोहतक हरियाणा का निवासी है। दोनों ही थानों के पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!